मध्यप्रदेश में सराफा बाजार में तेजी
Satna ,Bullion market booms , Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के सतना शहर में सराफा बाजार में सोना और चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 12 जनवरी को सोना 1.44 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.64 लाख रुपए प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई। पिछले एक सप्ताह में ही सोने के दाम करीब 6 हजार रुपए और चांदी 24 हजार रुपए बढ़ गए।

सराफा व्यापारी राजीव वर्मा के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती, सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और घरेलू खरीदी ने सोना-चांदी के दामों में तेजी लाई है। बढ़ते दामों का असर स्थानीय बाजार पर भी दिख रहा है और ग्राहक अब सीमित मात्रा में ही खरीदारी कर रहे हैं। एमपी में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 13,734 रुपए प्रति ग्राम और 22 कैरेट 3,080 रुपए प्रति ग्राम है।

दिसंबर 2025 में सोना 1.30 से 1.35 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.60 लाख से 2.30 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर थी। हालांकि, नवंबर में कुछ गिरावट आई थी और 30 अक्टूबर को सोना 1.20 लाख रुपए और चांदी 1.44 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई थी। उसके बाद से दाम लगातार बढ़ रहे हैं और जनवरी 2026 में यह नया शिखर छू गया।

Priyanshi Chaturvedi 13 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.