Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के डहरगांव में शुक्रवार तड़के मनी लॉन्ड्रिंग और सेंड माइनिंग से जुड़े एक बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भाजपा नेता जुबेर पटेल के फार्महाउस पर छापा मारा। नागपुर से आई 12 सदस्यीय ED टीम ने इलाके को पूरी तरह सील कर दिया और सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए। कार्रवाई के दौरान फार्महाउस में मौजूद सभी लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, यह छापा 1 करोड़ रुपये से अधिक के मनी लॉन्ड्रिंग लेनदेन और रेत खनन से जुड़े मामले की जांच के तहत किया गया। बैतूल एसपी वीरेन्द्र जैन ने बताया कि असिस्टेंट डायरेक्टर रैंक के अधिकारी मौके पर मौजूद थे और पूरी कार्रवाई गोपनीय तरीके से हुई। इस बीच, जुबेर पटेल ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से ED को जांच में सहयोग देने की बात कही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |