Patrakar Priyanshi Chaturvedi
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की नगर पंचायत उतई के वार्ड 14 और 15 में दूषित पेयजल के कारण पीलिया फैलने का मामला सामने आया है। बीते एक महीने से लगातार मरीज मिलने के बाद पूरे नगर पंचायत में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि नालियों में भरे गंदे पानी के कारण घरों और सार्वजनिक हैंडपंपों का जल दूषित हो गया था, जिससे बदबूदार पानी की आपूर्ति शुरू हो गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर करीब 20 परिवारों की जांच की। वार्ड 15 में एक नल कनेक्शन के सामने 12 सदस्यों वाले परिवार में तीन लोग पीलिया से पीड़ित पाए गए, जबकि वार्ड 14 में पहले 12 मरीज सामने आए थे। संदिग्ध जलस्रोतों को बंद कर दिया गया और पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। विभाग ने नागरिकों से उबला हुआ पानी पीने, खुले जलस्रोतों से दूरी बनाए रखने और किसी भी लक्षण पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |