Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्यप्रदेश में इन दिनों बर्फ जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। कई जिलों में रात का तापमान 3 डिग्री से नीचे चला गया है, जबकि प्रदेश के आधे हिस्से में सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दिल्ली से एमपी आने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें रोजाना 2 से 6 घंटे तक लेट हो रही हैं। उत्तर भारत में बर्फबारी के असर से भोपाल समेत कई शहर शीतलहर की चपेट में हैं।
ठंड को देखते हुए इंदौर सहित कुछ जिलों में स्कूलों का समय बदला गया या छुट्टियां घोषित की गईं, लेकिन भोपाल में अब तक स्पष्ट आदेश नहीं आए हैं। स्कूलों का समय 9:30 बजे किया गया है, मगर बसें सुबह 7 बजे ही पहुंच रही हैं, जिससे बच्चों को तड़के उठना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी और जेट स्ट्रीम के कारण कड़कड़ाती ठंड बनी हुई है, हालांकि बुधवार से तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार हैं।
मंगलवार को सुबह हल्का कोहरा रहा, विजिबिलिटी 500 मीटर तक रही, बाद में धूप निकली और दिन में ठंड का असर कुछ कम हुआ। अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम 3.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है। घने कोहरे के कारण उज्जैन और रीवा में सड़क हादसे हुए, जिनमें जानमाल का नुकसान हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक ठंड और नमी से फसलों पर रोग का खतरा भी बढ़ गया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |