युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

 

छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र भट्ट को बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान नेता मनोज शाही को किसान मोर्चा का कुमाऊं संयोजक और रामू भारती को अनुसूचित जनजाति का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने टोल टैक्स से रामलीला ग्राउंड खटीमा तक रैली निकालकर उनका भव्य स्वागत किया। रामलीला मैदान में भारी संख्या में जुटे जनसमूह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।

 

सतीश भट्ट ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास को वे कभी टूटने नहीं देंगे और पूरी ईमानदारी के साथ पार्टी के युवाओं को साथ लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों को मजबूत करेंगे। नव नियुक्त किसान प्रकोष्ठ कुमाऊं संयोजक मनोज शाही ने कहा कि वे किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

Priyanshi Chaturvedi 7 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.