Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं देने के लिए ‘मिशन 48’ नाम से एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत जयपुर, जोधपुर, भोपाल, इंदौर, रायपुर और उज्जैन समेत देश के 48 प्रमुख शहरों को ‘रेल नगरी’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इस योजना के पूरा होने पर इन शहरों के रेलवे स्टेशनों की क्षमता और सुविधाएं दोगुनी हो जाएंगी। बढ़ती रेल यात्रा की मांग को देखते हुए नई ट्रेनों का संचालन, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद इस योजना की निगरानी कर रहे हैं।
इस योजना के तहत लंबी दूरी की मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही उपनगरीय रेल सेवाओं का भी विस्तार होगा, जिससे बड़े शहरों में लोकल ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ेगी। स्टेशनों पर नए प्लेटफॉर्म, चौड़े फुटओवर ब्रिज, एस्केलेटर, बेहतर प्रतीक्षालय और आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। ट्रेनों के रखरखाव के लिए मेगा कोचिंग कॉम्प्लेक्स और अतिरिक्त लाइनों का निर्माण भी होगा। रेलवे इन सभी कार्यों को तीन चरणों में पूरा करेगा, ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |