कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाडी का निधन
Senior Congress,  leader Suresh Kalmadi, passes away

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पुणे से पूर्व सांसद सुरेश कलमाडी का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज के दौरान आज तड़के करीब सुबह 3:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सुरेश कलमाडी तीन बार पुणे से लोकसभा सांसद रहे और कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे। वे भारतीय ओलंपिक संघ के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे और भारतीय खेल प्रशासन में एक जाना-पहचाना नाम थे।

सुरेश कलमाडी 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन से भी जुड़े रहे, जिससे वे लंबे समय तक चर्चा में रहे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा, बहू, दो बेटियां, दामाद और पोते-पोतियां हैं। उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक पुणे के एरंडवाने स्थित कलमाडी हाउस में रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे नवी पेठ स्थित वैकुंठ श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से कांग्रेस और खेल जगत में शोक की लहर है।

Priyanshi Chaturvedi 6 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.