मनोहरपुर–दौसा हाईवे बनेगा फोरलेन, 818 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी
Jaipur ,Manoharpur-Dausa highway , four-lane,  project approved

जयपुरदिल्ली, जयपुरआगरा नेशनल हाईवे और जयपुरबांदीकुई एक्सप्रेस वे से जुड़े मनोहरपुरदौसा नेशनल हाईवे-148 को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने करीब 62 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के लिए 818 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से फोरलेन सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। एनएचएआई के अनुसार 2 जनवरी से ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, जिन्हें 17 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे तक जमा किया जा सकेगा, जबकि 18 फरवरी को टेंडर खोले जाएंगे।

फिलहाल यह हाईवे दो लेन का है और डिवाइडर नहीं होने के कारण यहां हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फोरलेन बनने से जयपुर और दौसा के बीच आवागमन सुगम होगा, साथ ही दूसरे राज्यों से खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी राहत मिलेगी। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2025 में इस मार्ग पर मनोहरपुर, रायसर, आंधी और दौसा के सैंथल थाना क्षेत्र में हुए हादसों में 75 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 115 से ज्यादा लोग घायल हुए। ऐसे में फोरलेन सड़क निर्माण से दुर्घटनाओं में कमी आने और यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 4 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.