Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्यप्रदेश के सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गौरझामर थाना क्षेत्र के जैतपुर डोमा स्थित श्रीराधा-कृष्ण राम जानकी मंदिर में चोरी की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चोर ने मंदिर में प्रवेश करने से पहले भगवान को प्रणाम किया और फिर भगवान के मुकुट सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पुजारी के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत लगभग 5 से 7 लाख रुपये आंकी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में चोर हाथ में सरिया लिए मंदिर में प्रवेश करता और चोरी को अंजाम देता साफ दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही गौरझामर पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |