बंगाल में SIR ड्राफ्ट लिस्ट जारी, 58 लाख से ज्यादा नाम हटाने की तैयारी
West Bengal ,SIR ,  draft list,  released,  Bengal, more than , 58 lakh , removed

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कुल 58 लाख 20 हजार 898 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए चिन्हित किए गए हैं। आयोग के मुताबिक इनमें 24.16 लाख ऐसे वोटर हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जबकि करीब 19.88 लाख लोग राज्य छोड़कर अन्य जगहों पर बस गए हैं। इसके अलावा 12.20 लाख मतदाता लापता श्रेणी में हैं, 1.38 लाख नाम डुप्लीकेट पाए गए हैं और करीब 57 हजार नाम अन्य कारणों से हटाए जाने की सूची में हैं।

 

ड्राफ्ट लिस्ट के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मतदान केंद्र मित्रा इंस्टीट्यूशन से 127 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए चिन्हित किए गए हैं, जबकि नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के बूथ से सिर्फ 11 नाम कटने की बात सामने आई है। चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने नाम जरूर जांच लें और यदि किसी का नाम गलती से हटाया गया हो तो तय समयसीमा के भीतर ऑनलाइन या ऑफलाइन आपत्ति दर्ज कराएं। आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया का मकसद वोटर लिस्ट को शुद्ध और अद्यतन बनाना है, ताकि चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए जा सकें।

 

Priyanshi Chaturvedi 16 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.