Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े मामलों पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है। न्यायमूर्ति अवनीश कुमार सक्सैना की अदालत में लगभग 18 याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई निर्धारित है। सूत्रों के अनुसार, हिंदू पक्ष अदालत से वाद बिंदु तय करने (Framing of Issues) की मांग करेगा, जिससे मुकदमे की आगे की प्रक्रिया तेज गति से आगे बढ़ सके।
दूसरी ओर, मुस्लिम पक्ष अदालत से अनुरोध करेगा कि विभिन्न पक्षों द्वारा दायर कई लंबित वादों को निरस्त किया जाए। सुनवाई के दौरान विशेष रूप से वाद संख्या 3 पर भी चर्चा होने की संभावना है, जिसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को अपना जवाब दाखिल करना है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह का दावा है कि आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे श्री कृष्ण का विग्रह दबा हुआ है, ऐसे में ASI की रिपोर्ट को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |