Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश के IAS अधिकारी संतोष वर्मा का एक और नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कहते दिखाई देते हैं—“कितने संतोष वर्मा को मारोगे, कितनों को जलाओगे… अब हर घर से एक संतोष वर्मा निकलेगा।” यह बयान सामने आते ही मामला फिर गरमाया। वर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ सांसद चंद्रशेखर रावण की फोन पर कही बात दोहराई थी। उनका दावा है कि यह वीडियो अजाक्स संघ की आंतरिक चर्चा का हिस्सा था, जिसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी को उकसाने वाली टिप्पणी नहीं की।
वीडियो वायरल होते ही ब्राह्मण संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने चेतावनी दी है कि अगर वर्मा पर जल्द FIR और अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। वहीं, करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चेतन सिंह राजपूत ने पीएमओ, यूपीएससी और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वर्मा से IAS अवॉर्ड वापस लेने और उनके आचरण की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। संतोष वर्मा पर कार्रवाई को लेकर दबाव लगातार बढ़ रहा है और अब फैसला सरकार के हाथ में है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |