Patrakar Priyanshi Chaturvedi
इंदौर के गुटखा कारोबारी किशोर वाधवानी और उनके समूह पर प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी टैक्स डिमांड जारी हुई है। सेंट्रल जीएसटी और एक्साइज कमिश्नरेट ने 2002 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है, जिसमें 1946 करोड़ की टैक्स चोरी और 75.67 करोड़ की एक्साइज ड्यूटी शामिल है। यह कार्रवाई 2017 से 2020 के बीच की गई कथित टैक्स चोरी के आधार पर की गई। विभाग ने एलोरा टोबैको, दबंग दुनिया पब्लिकेशन सहित वाधवानी से जुड़े कई प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर अनियमितताएं पकड़ी थीं।
नोटिस जारी होने के बाद वाधवानी और एलोरा ग्रुप ने अदालत में याचिकाएं दाखिल कीं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें खारिज कर दिया। वहीं हाईकोर्ट ने मामले को बेवजह लंबा खींचने पर याचिकाकर्ताओं पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। विभाग की यह कार्रवाई प्रदेश में टैक्स चोरी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |