12 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सामूहिक आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली हैजहां बकरकट्टा क्षेत्र में 12 हार्डकोर नक्सलियों ने सामूहिक आत्मसमर्पण किया, इनमें 1 करोड़ के इनामी और शीर्ष नेता रामधेर मज्जी भी शामिल है

 

नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 12 नक्सलियों ने पुलिस सामूहिक आत्मसमर्पण कर भारी मात्रा में AK-47, इंसास और अन्य हथियार पुलिस को सौंपे, इनमें 6 महिला नक्सली और सेंट्रल कमेटी मेंबर भी शामिल है। इस आत्मसमर्पण को नक्सली संगठन के लिए एक बड़ा झटका बताया जा रहा है।  रामधेर मज्जी का आत्मसमर्पण खास तौर पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में नक्सली नेटवर्क के लिए निर्णायक साबित हो सकता हैराज्य के पुलिस महानिदेशक ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए, सुरक्षा बलों को बधाई दी और कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति प्रभावी साबित हो रही है, जिससे भटके लोग हिंसा छोड़कर विकास की मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

Priyanshi Chaturvedi 9 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.