Patrakar Priyanshi Chaturvedi
खंडवा के जसवाड़ी रोड स्थित शराब दुकान के बाहर अज्ञात शराबियों ने एक युवक से मारपीट की, घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की ।
शराब दुकान के बाहर कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा और उसके सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी । बता दें की मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है, घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता और विधायक मुकेश तनवे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, प्रदेश सरकार द्वारा अहाते प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद, खंडवा जिले में शराब दुकानों के बाहर अब भी खुलेआम अहाते संचालित होने का मामला भी एक बार फिर उजागर हो गया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |