Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ग्वालियर में भूतपूर्व सैनिक ने अपने जन्मदिन पर अनूठी पहल करते हुए, लाल टिपारा गौशाला में गौमाता की पूजा कर गौ सेवा का संकल्प लिया इस मौके पर उन्होंने गायों को चारा खिलाया और लोगों से भी शुभ अवसरों पर गौ सेवा करने की अपील की।
भूतपूर्व सैनिक कृष्ण सिंह जादौन ने अपने जन्मदिन को एक अलग ही तरीके से मनाया उन्होंने गौमाता की विधिवत पूजा करते हुए गौ रक्षा का संकल्प लिया, इस सेवा कार्य में उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव और कई भूतपूर्व सैनिक भी शामिल हुए, मीडिया से बातचीत करते हुए कृष्ण सिंह जादौन ने कहा कि सेना में रहते हु, उन्होंने देश की सेवा की, और अब सेवानिवृत्ति के बाद समाज सेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में वे आम लोगों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |