Patrakar Priyanshi Chaturvedi
छतरपुर । में अब पुलिस थानों से किसानों को खाद बाँटी जा रही है थाने में किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं हैं। जहां टोकन के आधार पर खाद वितरण किया जा रहा हैं, लेकिन सूचना के अभाव में कई किसान 4 किलोमीटर दूर बेयरहाउस पहुंच गए जहां से उन्हें वापस थाने लौटना पड़ा।
प्रदेश में बिगड़ती खाद व्यवस्था का हाल यह है कि अब किसानों को खाद पुलिस थानों से बाँटी जा रही है। हरपालपुर थाना परिसर में किसान सुबह से लंबी कतारों में खड़े नजर आए जहां पुलिस पहले लाइन में खड़े किसानों को टोकन बांटती है, फिर इन्हीं टोकनों के आधार पर खाद दिया जाता है बता दें की आज जब वितरण शुरू हुआ तो किसानों को इसकी पूर्व जानकारी नहीं दी गई और सूचना के अभाव में कई किसान करीब 4 किलोमीटर दूर मार्कफेड के बेयर हाउस पहुँच गए वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि खाद का वितरण थाना परिसर से होना है, मजबूरन किसान वापस पैदल चलकर थाने पहुंचे जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |