गंग नहर समारोह रद्द: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को दिल्ली लौटने का आदेश
Gang Canal , Festival Cancelled,  Union Minister , Arjun Ram Meghwal , Delhi

 

केंद्र सरकार ने पंजाब के फिरोजपुर में गंग नहर के 100 साल पूरे होने पर होने वाले समारोह को रद्द कर दिया। इसके साथ ही केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को दिल्ली वापस बुला लिया गया। इस फैसले के पीछे बीजेपी पंजाब यूनिट की चेतावनी मानी जा रही है कि आयोजन भावनात्मक रूप से संवेदनशील मुद्दा है और इससे स्थानीय किसानों में आक्रोश पैदा हो सकता है। समारोह में कांग्रेस से भाजपा में आए नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी भी शामिल होने वाले थे।

 

बीजेपी पंजाब यूनिट ने हाईकमान को बताया था कि दूसरे राज्यों को पानी देने वाली गंग नहर का 100वां सालगिरह मनाना विवादित हो सकता है। पंजाब के किसानों ने पहले भी नहर के जरिए राजस्थान को पानी जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। ऐसे में आयोजन होने पर राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल बढ़ सकती थी।

 

पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि गंग नहर का जश्न मनाना असंवेदनशील और भड़काने वालाकदम था। उन्होंने बताया कि यह नहर अंग्रेजों ने बीकानेर रियासत के महाराजा गंगा सिंह को खुश करने के लिए बनाई थी और पंजाब के किसानों को लंबे समय तक इकोलॉजिकल और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। बाजवा ने कहा कि BJP पुराने जख्मों पर नमक छिड़क रही है, जबकि वास्तविक मुद्दे जैसे ग्राउंडवॉटर की कमी और खेती के संकट नजरअंदाज किए जा रहे हैं।

Dakhal News 5 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.