Patrakar Priyanshi Chaturvedi
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर स्थित भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल जंगलों में आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच इलाके में तनाव बना हुआ है और ऑपरेशन लगातार आगे बढ़ रहा है।
सुरक्षाबलों का जवाब, 5 नक्सली ढेर
सूत्रों के मुताबिक, DRG, STF और COBRA बटालियन की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालकर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अब तक 5 नक्सली मारे जा चुके हैं। संख्या बढ़ने की भी आशंका है क्योंकि जंगलों में गोलीबारी रुक-रुककर जारी है।
नक्सल विरोधी अभियान तेज
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से नक्सली दबाव में हैं और कई आत्मसमर्पण भी कर चुके हैं। मौजूदा मुठभेड़ को उसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आसपास के ग्रामीणों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |