भोपाल में एसआईआर के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
bhopal, Youth Congress ,protests against SIR
भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस उनके ऊपर वॉटर कैनन से तेज बौछार कर कार्यकर्ताओं को तितर बितर कर
दिया। इसको लेकर कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोंकझोंक हो गई तो पुलिस बल को हल्का बल प्रयोग कर उन्हें रोकना पड़ा।
 
आज अनव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेशभर से भोपाल आए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में निर्वाचन आयोग (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) के दफ्तर घेराव करने निकले, तो पुलिस ने व्यापमं चौराहे पर बैरिकेटिंग कर उन्हें रोक दिया। आगे बढ़ने को लेकर पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव भी हुआ। कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़कर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी की तेज बौछार फेककर उन्हें रोक दिया। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई तो पुलिस बल को कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।
 
दरअसल, भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया का शपथ ग्रहण समारोह था, जिसमें प्रदेशभर से कार्यकर्ता शामिल हुए थे। समारोह के बादयुवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एसआईआर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद जब युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का घेराव करने जाने लगे थे। वे रोकने से भी नहीं रुक रहे, तो पुलिस बल ने बैरीकेड लगा दिए,
लेकिन वे लोग उसे लांघकर जाने की कोशिश करने लगे।
 
इस पर पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी की तेज बौछार फेककर उन्हें रोक दिया। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई  पुलिस  को   हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा और बस बुलाई और उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी। कुछ कार्यकर्ताओं को
पुलिस ने पकड़कर बस में बैठाया, तो कई कार्यकर्ता गिरफ्तारी देते हुए खुद ही बस के ऊपर चढ़ गए। बस में तादात से ज्यादा कार्यकर्ताओं के भर जाने से बस एक तरफ झुक गई। इसके पलटने की आशंका के चलते पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बाहर निकाला। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और युवा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे।
 
प्रदर्शन के दौरान यश घनघोरिया ने कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान को संविधान सभा में पेश किया था, तब कहा था कि अब राजा का बेटा रानी के पेट से नहीं लोकतंत्र के वोट से पैदा नहीं होगा। आज आपका वोट खतरे में है। हमारे नेता राहुल गांधी पूरे देश में जाकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम कर रहे हैं। वे वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आज सारे हथकंडे अपना रही है। इलेक्शन कमीशन भाजपा का दलाल बनकर काम कर रहा है। सभी इस लड़ाई को प्रत्येक गली-कूचे, प्रत्येक विधानसभा तक लेकर जाएं। ये सुनिश्चित करें कि एसआईआर में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, ताकि उसके वोट का अधिकार न छीना जाए। यहां उपस्थित युवा हर परिस्थिति को बदलने का माद्दा रखते हैं। सभी युवा शपथ लेते हैं कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
 
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु ने कहा कि जब हमें आजादी मिली, तभी पाकिस्तान को भी मिली और आज हम कहां हैं और पाकिस्तान कहां है। इसका एक ही कारण था। कांग्रेस ने देश के लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने दिया और नरेन्द्र मोदी देश के लोकतंत्र को कमजोर करके सबसे बड़ा देश द्रोह कर रहे हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस की नहीं, आम वोटर की लड़ाई है, जिसकी आवाज को बंद किया जा रहा है। कुणाल कामरा अपना शो चलाता है वह कमेंट करता है तो उसके पूरे स्टूडियो को खत्म कर दिया जाता है।
 
झूठे आरोप लगाकर अपनी विफलता छिपाना चाहती है कांग्रेसः खंडेलवाल
यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकारों में एसआईआर हुआ तो किसी विरोधी दल ने इसका विरोध नहीं किया, लेकिन आज ख़ुद कांग्रेस एसआईआर का विरोध कर रही है क्योंकि कांग्रेस को चुनावों में लगातार हार मिल रही है। चुनाव आयोग जैसे स्वायित्व संस्थाओं पर झूठे आरोप लगाकर कांग्रेस सिर्फ अपनी विफलता छिपाना चाहती है।
Dakhal News 27 November 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.