प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने किया सम्मेलन का उद्घाटन
khatima, State General Secretary,Bhavna Mehra

खटीमा के ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया,... जहां कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा उपस्थित रही ,...  सम्मेलन में जिलाध्यक्ष विमला मुडेला ने मुख्य वक्ता भावना मेहरा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया

 

 अपने संबोधन में भावना मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में महिलाओं की भूमिका अब निर्णायक और अग्रणी हो चुकी है,.... नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी के बिना आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य अधूरा है,... उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सशक्त बना रहे हैं,.... जिसके परिणामस्वरूप महिला उद्यमिताशिक्षाऔर स्वास्थ्य के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है,...  इस दौरान राज्य कॉपरेटिव के पूर्व अध्यक्ष दान सिंह रावत और ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा ने भी महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की ,... और भविष्य के राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया,...

Dakhal News 19 November 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.