Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अनूपपुर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोला नगर में सोमवार को 11 वर्षीय बालक का शव उसके घर के सामने स्थित कुएं में मिला है। बालक रविवार को दोपहर से लापता था, जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी।
परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, बालक 19 अक्टूबर की दोपहर से लापता था। घबराए परिजनों ने तलाश की, लेकिन देर शाम तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर शिकायत रामनगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने देर रात गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।
रामनगर थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि 11 वर्षीय प्रत्यूष सिंह गोंड 19 अक्टूबर को अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। सोमवार की सुबह तलाशी के दौरान कुएं में शव दिखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम उपरांत पीरिजनों को सौप कर मामले की विवेचना में जुट गई है। पुलिस के अनुसार प्रत्यूष कल अपने छोटे भाई के साथ खेलने निकला था। उसका शव घर से लगभग 50 मीटर दूर स्थित उन्हीं के खेत में बने कुएं में मिला है। छोटे भाई ने बताया था कि भाई खेल रहा था, लेकिन वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा था।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |