Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भाेपाल । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज गुरुवार काे जयंती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 काे हुआ था। इस अवसर पर पूरा देश दाेनाें महान विभूतियाें काे याद कर रहा है। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने भी इनका पुण्य स्मण कर विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी काे जयंती पर याद करते हुए कहा पूज्य बापू, 'राष्ट्रपिता' महात्मा गाँधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। सभी प्रदेशवासियों को 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' की शुभकामनाएं। आज हम उस युगपुरुष का स्मरण कर रहे हैं, जिन्होंने अपने सत्य, अहिंसा और करुणा के मंत्र से न केवल भारत वर्ष की चेतना जगाई, बल्कि सम्पूर्ण विश्व को मानवता का नया मार्ग दिखाया। उनके स्वदेशी, स्वराज, स्वावलंबन और स्वच्छता के विचार आज भी प्रेरणा-पुंज हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |