आईजी ने सीमा पर लिया सुरक्षा का जायजा
khatima, IG took stock ,security at the border

नेपाल में आंदोलन से भड़की आग के बाद भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है..... जिसका जायजा लेने कुमाऊं आईजी खटीमा पहुंची..... जहां उन्होंने जनता दरबार लगाकर .....  स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं..... और अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए.....

  कुमाऊं आईजी  रिद्धिम अग्रवाल  के इस जनता दरबार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.....आईजी अग्रवाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए.....इस दौरान  सीमांत क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई..... जिसमें लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अपने सुझाव दिए.....  आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि नेपाल के वर्तमान हालात को देखते हुए..... भारतीय सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है.....सभी सीमांत पुलिस चौकियां हाई अलर्ट पर हैं..... और हालात सामान्य होने तक यह सतर्कता बनी रहेगी.....

 
  
Dakhal News 11 September 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.