Patrakar Priyanshi Chaturvedi
देवास के नेमावर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी..... बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ..... और 11 चोरी की बाइक बरामद की गईं..... पुलिस फरार एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है.....
देवास जिले के नेमावर थाना पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली… पिपलिया नानकार से बाइक चुराकर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने रोककर कागजात मांगे, तो वह घबरा गया… जांच में पता चला कि बाइक चोरी की है, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने 10 और बाइक चोरी की वारदात कबूल की… पुलिस ने आरोपी सूरज यदुवंशी और प्रदुम सिंह यदुवंशी को गिरफ्तार कर मकड़ाई के जंगल से 11 बाइक बरामद कीं… तीसरा आरोपी अब भी फरार है… पकड़े गए आरोपी नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं… मामले की जानकारी एसडीओपी आदित्य तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |