Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नर्मदा नदी क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद अवैध शराब का धंधा जारी है..... नेमावर पुलिस ने कार्रवाई कर बाइक से शराब ले जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया.....
नर्मदा नदी के 5 किलोमीटर क्षेत्र में शराब बिक्री पर रोक के बावजूद अवैध कारोबार जारी है..... sdop आदित्य तिवारी ने मामले की जानकारी पत्रकार वार्ता में दी..... नेमावर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुराडिया फाटे के सात तलाई मार्ग पर बाइक से शराब ले जा रहे ..... रवि और राहुल, निवासी कांकरिया, को पकड़ लिया..... उनके पास से 304 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई..... जिसकी कीमत लगभग 24 हजार रुपए है..... पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |