Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रसिद्ध जैन तीर्थ नैनागिरि में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है... जहाँ अज्ञात चोरों ने धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाते हुए... जिनालय मे चोरी की...
छतरपुर के नैनागिरि जैन तीर्थ में अज्ञात बदमाशों ने चौबीसी जिनालय में ग्राइंडर मशीन से ताले काटकर दानपात्र से करीब 2 से 3 लाख रुपये चुरा लिए... चोरों ने अन्य जिनालयों और गुप्त भंडार के ताले भी तोड़ने की कोशिश की...लेकिन तीर्थ कर्मचारियों को ग्राइंडर की आवाज आई और उन्होंने हूटर बजाया और शोर मचाया... जिससे चोर घबरा कर भाग गए ... ये चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है... पुलिस की टीम जांच में जुटी है... बता दें कि 2012 से लेकर अब तक इस तीर्थ में कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी है... मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया.....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |