Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आदिवासी अंचल से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है.....जहां वन विभाग ने करीब 30 से ज्यादा आदिवासियों के मकानों पर बुलडोजर चला दिया....महिलाएं-बच्चे बिलखते रहे....लेकिन किसी ने नहीं सुनी....सवाल ये है कि कब तक जंगल की जमीन बचाने के नाम पर आदिवासियों के घरों को तोडा जायेगा....
देवास जिले के खिवनी खुर्द गांव में आदिवासी परिवारों के घरों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया....प्रशासन ने दावा किया कि यह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई थी....लेकिन जिन घरों पर बुलडोजर चला.... वे वहां पिछले 25-30 सालों से रह रहे थे....बारिश में महिलाएं अपने टूटे घरों को देख फूट-फूटकर रोती रहीं...कई परिवार अपना जरूरी सामान तक नहीं निकाल पाए....आदिवासी परिवारों का आरोप है कि कार्रवाई की सूचना उन्हें पूर्व में नहीं दी गई थी....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |