Patrakar Priyanshi Chaturvedi
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर आरटीओ विभाग सख्त हो गया है । कलेक्टर के निर्देश पर स्कूल और यात्री वाहनों की सख्ती से जांच की जा रही है । नियम उल्लंघन पर नोटिस भी जारी किये गए है साथ ही कई गाड़ियों पर भी रोक लगाई गई है ।
स्कूल सत्र शुरू होने से पहले देवास आरटीओ विभाग ने सख्ती तेज़ कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर स्कूली और यात्री वाहनों की जांच की जा रही है।
आरटीओ अधिकारी निशा चौहान ने बताया कि सतवास, कन्नौद और खातेगांव क्षेत्रों में स्कूल बसों की जांच की गई जिसमे कई स्कूलों और कॉलेजों के वाहनों की भी जांच हुई। जाँच में चैम्पियन स्कूल की छह बसें नियमों के अनुरूप नहीं पाई गईं। इनका संचालन रोका गया है और 15 दिन में पंजीयन निरस्त करने की चेतावनी दी गई है। वहीं अन्य स्कूलों को भी नियमों का पालन न करने पर नोटिस थमाए गए हैं। जिन स्कूलों ने जांच में सहयोग नहीं किया, उनके वाहनों पर नोटिस दिए गए है साथ ही 7 दिनों में दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान फिटनेस, बीमा और परमिट जैसे दस्तावेजों की जांच की गई। आरटीओ ने स्पष्ट किया कि सभी दस्तावेज पूरे होने के बाद ही वाहन सड़क पर दौड़ सकेंगे। आरटीओ अधिकारी निशा चौहान ने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |