Dakhal News
देर रात ग्वालियर हजीरा थाना क्षेत्र के कांच मील इलाके में गोलीबारी हुई....जिसमें भोला ऊर्फ हेमराज सिकरवार की मौत हो गई....वहीं गोलीबारी में एक अन्य युवक भी घायल हुआ हैं....जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है....
घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी और सीएसपी मौके पर पहुंचे....घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है....मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि हमलावर पुलिस का मुखबिर है.... और उसे संरक्षण मिला हुआ है....एडिशनल एसपी कृष्ण लाल चंदानी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें बना दी गई हैं...टीमों को संभावित ठिकानों पर भेजा जा रहा है....आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा ....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |