
Dakhal News

जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत पौड़ी-पाटन मार्ग के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस सड़क हादसे में ग्राम सरपंच पप्पू उर्फ बेनी प्रसाद यादव की में मौत हो गई। वह अपने बेटे निखिल यादव और एक अन्य व्यक्ति के साथ कार से पाटन जा रहे थे। मौजूद लोगों द्वारा दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए पहले पाटन अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बेनी प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना में घायल निखिल यादव एवं मुन्ना यादव को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रवाना किया गया।
जानकारी के मुताबिक मादा ग्राम निवासी सरपंच अपने रिश्तेदार मुन्ना यादव एवं पुत्र निखिल के साथ किसी काम से सकरा गांव गए हुए थे। वहां से जब यह वापस अपने ग्राम मादा लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पाटन पुलिस ने घटना को जांच में लिया है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |