
Dakhal News

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के अभियान के चलते बाबा बागेश्वर ने अपने शिष्य मंडल की बैठक ली..जिसमें उन्होंने कहा कि देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिये रोजाना लोगों मे हिंदुत्व को जाग्रत करने उनके बीच क्रांति आये इसके लिये देश में साधुओं का मंडल और देश भर के पदाधिकारी मिलकर अभियान चलाएंगे
बैठक के दौरान 6 प्रदेशों के पदाधिकारियों के साथ निर्णय लिया गया कि भारत के सभी जिलों में बागेश्वर धाम सुंदरकांड मण्डल का गठन होगा...जिसका संचालन बागेश्वर धाम कार्यालय से होगा...जो चौबीसों घंटे हिंदुओं की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा... ,साधुओं का कमण्डल और सुन्दरकाण्ड मण्डल ही हिंदू राष्ट्र बनाने का उपाय है... छूआछूत ,जात पात, भेदभाव मुक्त भारत को बनाने के लिए घर-घर सुंदरकांड का पाठ कराओ...हिंदू राष्ट्र बनाओ...
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |