सागर में बरातियों से भरी बस पलटी
sagar,  bus full of baraatis ,overturned

सागर । सागर के नरयावली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार 12 से ज्यादा बाराती घायल हुए हैं। जिन्हें सीहोरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

 

 
जानकारी अनुसार घटना शनिवार सुबह लगभग 8:30 बजे की है। ललितपुर से रायसेन बरेली बारात गई थी। शादी के बाद शनिवार सुबह बारात वापस ललितपुर लौट रही थी। तभी जेरई-सीहोरा मार्ग पर बसिया बांसा और लौटना-लौटनी गांव के बीच बस अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पलट गई। बस पलटने के बाद उसमें सवार बरातियों में चीख पुकार मच गई। मौके से गुजर रहे लोगों ने सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। साथ ही स्थानीय ग्रामीणाें ने मदद करते हुए बस सवार लोगों को बाहर निकाला। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही नरयावली पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में करीब 12 से अधिक बराती घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीहोरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद आधा दर्जन से अधिक घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। नरयावली पुलिस मामले में घटना के कारणों की जांच कर रही है। बाराती भगवत प्रसाद तिवारी ने बताया कि बस में सभी बाराती सो रहे थे। अचानक से बस पलट गई। दुर्घटना के समय बस में करीब 30 बाराती सवार थे। जिनमें बच्चे भी शामिल है। हालांकि बच्चों को कोई चोट नहीं आई है।

 

Dakhal News 10 May 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.