Patrakar Priyanshi Chaturvedi
देवास के कांटाफोड़ से अस्पताल की लापरवाही का मामला सामने आया है...यहां जब एक्सीडेंट में घायल दो युवतियों और एक बॉडी को लाया गया तो अस्पताल में कोई डॉक्टर ही नहीं थे...जिसके बाद एक लोहरदा में पदस्थ एक वॉर्ड बॉय और एक नर्स के भरोसे प्राथमिक उपचार किया गया...
देवास के कांटाफोड़ में एक अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं अन्य दो युवतियां घायल हो गईं तीनों को जब कांटाफोड़ अस्पताल ले जा गया तो डॉक्टर उपलब्ध नहीं मिले...जिसके बाद लोहारदा में पदस्थ एक वार्ड बॉय को बुलाया गया उसके साथ ही एक नर्स के भरोसे इलाज करना पड़ा साथ ही घायलों को इलाज के लिए 100 किलोमीटर दूर देवास हॉस्पिटल रेफर करना पड़ा...जब डॉ पीयूष नागौर से इस विषय में बात की गई तो उन्होंने बताया गया कि आज मेरा डे ऑफ है....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |