Dakhal News
भोपाल । राजधानी भाेपाल के कोलार थाना क्षेत्र में हिनौतिया आलम के एक खेत में गुरुवार की दोपहर को महिला की जली हुई लाश मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि गुरुवार दाेपहर काे ग्रामीणों ने खेत में शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने के बाद बॉडी को कब्जे में लिया। शव को जला दिया गया है। हालांकि उसका चेहरा पूरी तरह से नहीं झुलसा है। मृतका की उम्र करीब 40 साल है। पुलिस का अनुमान है कि हत्या के बाद पहचान मिटाने की नीयत से शव को जलाया गया है। बॉडी की तस्वीरें आस-पास के जिलों की पुलिस को भी भेजी गई है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि शव की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने फिलहाल शव की पहचान नहीं की है। अनुमान है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की नीयत से इस खेत में फेंका गया है। वारदात को कहीं और अंजाम दिया गया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |