Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बरेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मना रहा था, लेकिन नाचते नाचते उसकी मौत हो गई...घटना तब हुई जब मंच पर नाचते नाचते अचानक उसे दिल का दौरा पड़ा और वो गिर पड़ा....
घटना बरेली के एक मैरिज हॉल की है, जहां वसीम सरवत और उनकी पत्नी फराह अपने निकाह की 25वीं सालगिरह का जश्न मना रहे थे...समारोह के दौरान दोनों मंच पर डांस कर रहे थे, लेकिन अचानक वसीम गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई...डॉक्टरों के पास ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया...घटना से वसीम के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। वसीम के दो बेटे हैं....घटना ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |