बागेश्वर में हुआ चमत्कार
chatarpur,  Miracle happened, Bageshwar

बागेश्वर धाम में आरती के दौरान उस समय बड़ा हादसा टल गया जब एक श्रद्धलु महिला की साड़ी में अचानक आग लग गई   ...  महिला को  गंभीर  अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है  ...
 
छतरपुर जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में सुबह एक चौंकाने वाला हादसा हुआ। जहां बिहार के भागलपुर से दर्शन के लिए आई 40 वर्षीय संगीता शाह की साड़ी में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि महिला परिवार के साथ बागेश्वर धाम दर्शन के लिए आई थी। घायल संगीता ने बताया   कि   सुबह 8 बजे  जब वह आरती में शामिल हो रही थी, तभी मंदिर में नीचे रखे दीपक से उसकी साड़ी में आग लग गई। और यह आग पल भर में पेट्रोल  की  आग की तरह बढ़ गई। घटनास्थल पर  महिला को बचाने लोग दौड़ पड़े और बमुश्किल उसे बचाया जा सका वरना उसकी जान चली जाती  ... लेकिन तब तक संगीता बुरी तरह झुलस चुकी थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं डॉक्टर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं परिजनों का कहना है कि बागेश्वरधाम के बालाजी की वजह से बच गई जान और बड़ा हादासा होने से टल गया  ...

Dakhal News 30 March 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.