Dakhal News
सिंगरौली में कलेक्टर की जनसुनवाई में एक फरियादी ने नायब तहसीलदार पर रिश्वत लेने के बाद भी अपनी जमीन के बटवारे का कार्य नहीं करने का आरोप लगाया है...बसौड़ा गांव के रामगोपाल पाल ने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार ने 65 हजार रुपये रिश्वत लेने के बाद भी बंटवारे का आदेश नहीं दिया...मामले में कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने जांच के आदेश दिए हैं...
पीड़ित रामगोपाल पाल ने बताया कि वह पिछले एक साल से तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहा है... लेकिन नायब तहसीलदार बुद्धसेन माझी और उसके ड्राइवर मतीन ने रिश्वत लेने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया...अब इस मामले की जांच के लिए कलेक्टर ने एसडीएम सृजन वर्मा को निर्देश दिए हैं...अब देखना होगा कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है....
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |