
Dakhal News

ग्वालियर जिले के डबरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला और उसकी बेटी को सड़क पर खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। बताया जा रहा है कि यह घटना मकान खाली कराने के विवाद को लेकर हुई है।
घटना डबरा सिटी थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी यशवंत गोयल मौके पर पहुंचे और पीड़ित महिला को खंभे से छुड़ाया। पुलिस ने इस मामले में सर्राफा कारोबारी और उसके कर्मचारियों सहित कुल 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही ब्राह्मण समाज के युवा भी मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |