नहर फूटने से महिला किसान की फसल हुई बर्बाद, मदद की गुहार
मध्य प्रदेश: दतिया जिले के डांगरा कुआँ गांव में सिंध नहर परियोजना की नहर फूटने से एक महिला किसान की मेहनत पर पानी फिर गया। नहर का पानी खेतों में घुस गया, जिससे किसान मालती शर्मा की फसल पूरी तरह से जलमग्न हो गई और नष्ट हो गई।
मालती शर्मा ने इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री और स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने खेत में हुए इस नुकसान की भरपाई की अपील करते हुए कहा कि उनकी आजीविका इस फसल पर निर्भर थी, और अब उन्हें अपनी मेहनत का फल नहीं मिल पा रहा है।
सिंध नहर परियोजना के अधिकारियों ने महिला किसान को मदद का आश्वासन दिया है, लेकिन अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कितना शीघ्र और प्रभावी कदम उठाता है और महिला किसान को उचित न्याय मिलता है या नहीं।