Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुस्तरा (ब्यूरो): मुस्तरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पांच साल के मासूम आर्यन का शव गांव के मंदिर के पीछे मिला है। गुरुवार शाम से लापता हुए बच्चे की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
मुस्तरा गांव निवासी मंगल सिंह राजपूत का पांच साल का बेटा आर्यन गुरुवार शाम से घर से लापता था। परिजन और ग्रामीण बच्चे की तलाश में जुटे हुए थे। शुक्रवार को बच्चे का शव गांव के मंदिर के पीछे मिला। बच्चे के गले पर चोट के निशान थे।
पुलिस ने मामला दर्ज किया
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। एसडीओपी कर्णिक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा।
ग्रामीणों में आक्रोश
इस घटना से पूरे गांव में सनसनी
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |