Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिंगरौली (ब्यूरो): सिंगरौली जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र में हुई चार बड़ी चोरियों का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दो नाबालिगों सहित चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि गहन जांच के बाद गिरोह के सरगना कादर उर्फ रोहित शाह और दो नाबालिग चोरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 145 ग्राम सोने के जेवर और 1 किलो चांदी, जिसकी कीमत लगभग 11 लाख रुपए से ज्यादा है, बरामद हुई है।
यह चोरियां 18 दिसंबर को हुई थीं जब सतीश प्रसाद के घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। तीन आरोपी अभी भी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |