Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रीवा में पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने वाली दो नकली पुलिसवालियों को असली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो महिला पुलिसकर्मी शहर में जबरन लोगों से पैसे वसूल रही हैं, जिसके बाद पुलिस ने स्पेशल टीम बनाकर इन आरोपियों को धर दबोचा।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लाडली लक्ष्मी पथ पर यह घटना हुई, जहां इन फर्जी महिला पुलिसकर्मियों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया। इन महिलाओं ने पुलिस की ड्रेस पहनी हुई थी और इसी वर्दी का रौब झाड़ते हुए वे लोगों से वसूली कर रही थीं। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं पिछले तीन-चार दिनों से शहर में घूम रही थीं।
पुलिस अब इन महिलाओं से पूछताछ कर रही है। सिविल लाइन थाना में इन महिलाओं के खिलाफ बीएनएस (बदसलूकी और गैरकानूनी कार्यों) की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और आरोपी महिलाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |