Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रीवा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने भीड़भाड़ वाले इलाके में एक मैजिक गाड़ी में युवती के साथ यह घिनौना कृत्य किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली है और वह अपनी सहेली के साथ घूमने के लिए मुकुंदपुर गई थी। वहां उसकी मुलाकात मैजिक चालक राकेश रावत से हुई। राकेश ने युवती को अपनी मां को डॉक्टर दिखाने में मदद करने का झांसा दिया और उसे बुलाया।
राकेश ने युवती को गुढ़ चौराहे के समीप सड़क किनारे खड़ी अपनी मैजिक गाड़ी में बैठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकाया और फरार हो गया। डरी हुई युवती काफी दिनों तक थाने में शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। अंततः सोमवार को उसने बिछिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। यह घटना समाज के लिए एक कलंक है। ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |