Patrakar Vandana Singh
मध्य प्रदेश के किसानों को आए दिन विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी खाद की कमी तो कभी बीमा की राशि न मिलने की समस्याएं। ऐसा ही एक मामला सिद्धि गंज क्षेत्र से सामने आया है, जहां किसानों की 2022 की खरीफ फसल की प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि अभी तक उनके खातों में नहीं पहुंची है।
किसानों को नहीं मिली फसल बीमा राशि
आष्टा के सिद्धि गंज क्षेत्र के किसानों के खातों में 2022 की प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि नहीं डाली गई। किसानों ने इस बारे में संबंधित बैंक और सेवा सहकारी समितियों से संपर्क किया, लेकिन उन्हें बताया गया कि बीमा राशि अब तक जारी नहीं की गई है। इसके बाद जब किसान कृषि विभाग कार्यालय सीहोर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि 23 अगस्त 2023 को उनके क्षेत्र की प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि किसानों के खातों में डाल दी गई थी। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि किसान जहां पर फसल बीमा करवाए थे, वहां जाकर पूछताछ करें।
किसानों का कहना – "बीमा राशि कहां गई?"
किसानों ने बताया कि 2022 की खरीफ फसल में सोयाबीन खराब हो गई थी, जिसके लिए उन्होंने सर्वे कराया था, लेकिन बीमा राशि के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई। किसानों ने 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन फिर भी उनकी बीमा राशि का कोई पता नहीं चल रहा है। इस मामले को लेकर किसानों ने कलेक्टर सीहोर, एसडीएम आष्टा, क्षेत्रीय विधायक और इंजीनियर को भी आवेदन दिया है, लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |