Dakhal News
बुदनी के सियागेन में पुल निर्माण कार्य के दौरान साइड की पिचिंग दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में चार मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें से तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल है।
सीहोर जिले के बुदनी में हुआ बड़ा हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सीहोर जिले के बुदनी में पुल निर्माण के दौरान दीवार गिरने से चार मजदूर मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शाहगंज पुलिस और स्थानीय नागरिकों की मदद से बचाव कार्य जारी है। मृतकों की आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |