Patrakar Priyanshi Chaturvedi
छत्तीसगढ़ और विशेषकर राजनांदगांव जिले में पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 में गड़बड़ियों के आरोप लग रहे हैं। शहर जिला कांग्रेस और ग्रामीण कांग्रेस ने भाजपा पर दलाली करने और योग्य उम्मीदवारों का हक छीनने का आरोप लगाया है।
राजनांदगांव में शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की गंभीर गड़बड़ियां हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग दलाली करते हैं और लोगों का हक मारने का काम करते हैं। भाजपा की नीतियों से देश में साम्प्रदायिक दरार डालने की कोशिश की जा रही है। वहीं, पीड़ित उम्मीदवारों ने यह आरोप लगाया कि सरगुजा और बस्तर के आदिवासी उम्मीदवारों को हाइट में छूट दी जा रही है, जबकि अन्य उम्मीदवारों के साथ भेदभाव हो रहा है। उनका कहना है कि इस भर्ती प्रक्रिया को रद्द किया जाना चाहिए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |