Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल में मेडी स्कैन सेंटर में जांच कराने आने वाली महिलाओं के कपड़े बदलते वक्त वीडियो बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेंटर के संचालक महिलाओं को चेंजिंग रूम में भेजते थे, जहां फॉल सीलिंग में छिपाकर मोबाइल से वीडियो बनाए जाते थे।
जब एक महिला के पति ने चेंजिंग रूम में मोबाइल देखा, तो उसने वीडियो में अपनी पत्नी और एक अन्य महिला को कपड़े बदलते हुए पाया। जब पीड़ित ने स्टाफ से पूछताछ की, तो उन्होंने गुंडागर्दी करते हुए मारपीट की और मोबाइल छीनने की कोशिश की।
पुलिस को सूचना मिलने पर अरेरा हिल्स पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक पिछले तीन महीनों से सेंटर में काम कर रहा था, और पुलिस ने उसके मोबाइल से कई वीडियो बरामद किए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |