Patrakar Priyanshi Chaturvedi
देवास जिले की एक आदिवासी महिला सरपंच ने अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने देवास जिला पंचायत सीईओ और जनपद पंचायत बागली के सीईओ को अपना इस्तीफा सौंपते हुए सरपंच पद से मुक्त करने की मांग की।
निर्विरोध चुनी गई थी महिला सरपंच
2022 के पंचायत चुनाव में सरपंच पद एसटी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था और इस वर्ग की एकमात्र महिला जसुबाई मैडिया थीं, जो पंचायत में निवास करती हैं। जसुबाई के निर्विरोध सरपंच चुने जाने के बाद अब लगभग ढाई साल के कार्यकाल के बाद उन्होंने परिवार के साथ मिलकर इस्तीफा देने का निर्णय लिया। उन्होंने जिला पंचायत देवास और जनपद पंचायत बागली में इस्तीफा देने के लिए आवेदन दिया है।
परिवारिक कारणों से लिया इस्तीफा
महिला सरपंच के पति धीरज सिंह ने बताया कि इस्तीफा व्यक्तिगत और परिवारिक समस्याओं के कारण दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पत्नी किसी के दबाव में नहीं हैं और यह फैसला पूरी तरह से उनके परिवार की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |