Patrakar Priyanshi Chaturvedi
छतरपुर के बिसनाखेड़ा में मामूली बात पर रिश्तेदारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई। पहले बेटे के साथ मारपीट हुई और जब पिता उलाहना देने पहुंचे, तो उन पर भी लाठी से जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में ग्वालियर मेडिकल जाते समय उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने पहले इस मामले को मारपीट के रूप में दर्ज किया था, लेकिन अब आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने करवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
इस घटना ने स्थानीय लोगों में सनसनी फैला दी है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |